Tarot Card Prediction 27 June: हड़बड़ी ना करें तुला राशि, मकर राशि के लिए है गुड न्यूज
Tarot Card Prediction: हमारी एनर्जी ही सब कुछ है और इसे टैरो कार्ड्स के जरिए आसानी से समझा जा सकता है। तो चलिए जानते हैं कि 27 जून का दिन आपके लिए कैसा होगा? साथ ही जानेंगे कि किन राशियों को आज फूंक-फूंककर कदम आगे रखना है और किसके लिए कौन गुड न्यूज आई है?

मेष टैरो राशिफल (Aries):
टैरो कार्ड: टैन ऑफ वैंड्स
जरूरत से ज्यादा कामों का बोझ आ ना ही उठाएं तो बेहतर होगा। आप ऐसी जिम्मेदारियों और फीलिंग्स को ढोते आ रहे हैं जो आपके लिए बिल्कुल भी मायने नहीं रखती हैं। आज एनर्जी वहीं लगाएं जहां से सच में खुशी मिले।
लकी टिप्स: काम कम ही करिए लेकिन आज के दिन उसे खत्म कर दीजिए।
वृषभ टैरो राशिफल (Taurus):
टैरो कार्ड: टू ऑफ कप्स
आज किसी खास शख्स के लिए फीलिंग्स आ सकती है। छोटी सी एक बात ही आपके रिश्ते को मजबूत बनाने में असरदार रहेगी। आज दिल खोलकर बात करें। जब ऐसा करेंगे तो अलग तरह का सुकून महसूस होगा।
लकी टिप्स: आज किसी अपने के साथ पुरानी याद शेयर करिए।
मिथुन टैरो राशिफल (Gemini):
टैरो कार्ड: द हाई प्रीस्टेस
आज मन की आवाज सुनें। जब आप शांत रहेंगे तो हर एक सवाल का जवाब खुद ब खुद मिल जाएगा। आज कुछ भी कहने या करने से पहले थोड़ा रुकिए। सोचिए और शांति से हर स्थिति को समझने की कोशिश करिए। आपको सही रास्ता मिल जाएगा।
लकी टिप्स: आज 10 के लिए शांति से बैठने की कोशिश करिए।
कर्क टैरो राशिफल (Cancer):
टैरो कार्ड: डेथ
आज खुद का आंकलन करिए। आपको समझ आएगा कि बदलवा बहुत जरूरी है। कोई पुरानी आदत या याद आज छोड़ने की कोशिश करेंगे। आगे सब कुछ नया लग सकता है लेकिन यही रास्ता सही होगा। भरोसा रखिए।
लकी टिप्स: आज एक ऐसी आदत को छोड़ने की कोशिश करिए जिसका अब कोई मतलब नहीं है।
सिंह टैरो राशिफल (Leo):
टैरो कार्ड: नाइन ऑफ कप्स
जरूरी नहीं है कि कुछ बड़ा हो तभी आप खुश हो। आज बिना रिग्रेट किए जो अच्छा लगे वो करें। ब्रेक लें। अच्छा खाना खाइए। म्यूजिक सुनिए। आज खुद को आराम करने दें। कभी-कभी खुद पर प्यार जताना अच्छा होता है।
लकी टिप्स: आज खुद को कोई तोहफा दें।
कन्या टैरो राशिफल (Virgo):
टैरो कार्ड: द मैजिशियन
आज आप जैसा सोचेंगे वैसा ही होगा। अपनी एनर्जी मात्र से ही आप शांति का माहौल बना सकते हैं और यही सोच टेंशन की स्थिति भी पैदा कर सकती है। तो आज अच्छा सोचें। खुश रहने के लिए दूसरों का इंतजार ना करें। खुद पर भरोसा रखें।
लकी टिप्स: आज अपनी किसी इच्छा को जोर से बोलिए।
तुला टैरो राशिफल (Libra):
टैरो कार्ड: द हैंग्ड मैन
आज थोड़ा ब्रेक लीजिए और आसपास की चीजों को नए नजरिए से देखने की कोशिश करिए। शांति से सोचिए। शांत रहने से क्या होगा ना कि आपको हर एक सवाल का जवाब तुरंत मिलने लगेगा लेकिन यहां पर किसी भी तरह की हड़बड़ी मत दिखाइए।
लकी टिप्स: आज अपने बैठने की जगह को थोड़ा सा बदलिए।
वृच्छिक टैरो राशिफल (Scorpio):
टैरो कार्ड: क्वीन ऑफ कप्स
आप हमेशा से दूसरों को ख्याल रखते आए हैं और खुद को छोड़ सिर्फ उनके ही बारे में सोचा है। आज खुद को समय दीजिए। दिल की बात जरूर से सुन लें। प्यार में बाउंड्री बनाने का समय है। अपनी जरूरतों को आज समझने के लिए कुछ देर शांति से भी रहिए।
लकी टिप्स: आज किसी भी चीज के लिए हां कहने से पहले थोड़ा सोचिए।
धनु टैरो राशिफल (Sagittarius):
टैरो कार्ड: फोर ऑफ स्वॉर्ड्स
आज थोड़ा सा ब्रेक लें और खुद को शांत रखिए। जब शांत रहेंगे तो काफी कुछ क्लियर होगा। मन शांत रहेगा तो आपको आगे का रास्ता खुद ही दिख जाएगा। आज कोशिश करिए कि हर चीज का जवाब तुरंत ना दें।
लकी टिप्स: शांति से बैठे और कोशिश करें कि आपका फोन इस दौरान दूर ही रहे।
मकर टैरो राशिफल (Capricorn):
टैरो कार्ड: ऐट ऑफ कप्स
धीरे-धीरे ही सही लेकिन आपकी सोच में अब बदलाव आ रहा है। जो चीज पहले सही लगती थी आज वो अच्छी नहीं लगेगी। कोई भी फैसला समझदारी के साथ ही लीजिए। इस बात पर भरोसा रखें कि आगे कुछ अच्छा ही होने जा रहा है।
लकी टिप्स: आज कोई पुरानी आदत छोड़ने की कोशिश करिए।
कुंभ टैरो राशिफल (Aquarius):
टैरो कार्ड: टेन ऑफ स्वॉर्ड्स
कभी-कभी कुछ चीजों का खत्म होना जरूरी होता है। जो चीज परेशान करें उसे आज आप आसानी से अलविदा कह दीजिए। अगर कोई रिश्ता बार-बार टूट रहा है तो उससे आप सिर्फ परेशान ही होते हैं तो इसे पीछे छोड़कर आगे बढ़ना ही सही फैसला होगा।
लकी टिप्स: आज अपनी फीलिंग्स को किसी पेपर पर लिखकर जला दीजिए।
मीन टैरो राशिफल (Pisces):
टैरो कार्ड: द नाइट ऑफ वैंड्स
आज नया दिन है, नई शुरुआत करिए। आज का दिन आपको नई तरह की खुशी दे सकता है। अपने अंदर नई तरह की एनर्जी फील करेंगे। परफेक्ट बनने की रेस में भागने से बचिए। जो चीज खुशी दे आज उसे दिल से करिए।
लकी टिप्स: फेवरेट म्यूजिक सुनते हुए वर्कआउट करें।
…………….
नीरज धनखेर
(वैदिक ज्योतिष, फाउंडर- एस्ट्रो जिंदगी)
Email: info@astrozindagi.in, neeraj@astrozindagi.in
Url: www.astrozindagi.in
Contact: Noida: +919910094779
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।