Palmistry: आपके हाथ में है राजयोग वाली ये लकीर? रातों रात चमकेगी किस्मत
Rajyog: हस्तरेखा शास्त्र के जरिए हम हाथों की लकीरों को समझकर कई चीजों को आसान बना सकते हैं। हमारे हाथों की ये लकीरें काफी कुछ कहती हैं। चलिए जानते हैं कि हाथ की सबसे लकी माने जाने वाली लकीर के बारे में जिससे राजयोग बनता है।

Rajyog and Gajlaxmi Yog In Palmistry: हमारे हाथों की लकीरों में कई ऐसी बातें छिपी हुई हैं, जिसे समझकर हम काफी हद तक अपने बारे में जान सकते हैं। इंसान की हथेली पर ही उसकी तकदीर लिखी होती है। हथेली की इन लकीरों पर ही हमारे कई राज छिपे हैं। हर कोई चाहता है कि उसकी हाथ की लकीरों में हर वो चीज हैं जिससे उसकी जिदंगी में किसी भी चीज की कोई कमी ना हो। वहीं एक ऐसी लकीर है जो किसी लकी इंसान की हथेली में ही होता है। ये लकीर ना सिर्फ तकदीर बदल देती है बल्कि आपको हर एक वो चीज देगी जिसकी चाह दुनिया वाले करते हैं। इस लकीर के जरिए जान सकते हैं कि हमारी जिंदगी में राजयोग है या नहीं?
राजयोग से क्या होता है?
बहुत लोगों के मन में ये सवाल होगा कि आखिर ये राजयोग क्या है? जैसा कि नाम से ही समझ आ रहा है कि राज यानी राजा की तरह राज करने वाला। जिन लोगों की हथेली में राजयोग वाली लकीर होती है, ऐसे लोग एक राजा की तरह ही जीते हैं और हर तरह का सुख भोगते हैं। ऐसे लोगों को धन धान्य की कोई कमी नहीं होती है। ऐसे लोग काफी साहसी होते हैं और बड़ी ही चतुराई के साथ हर एक क्षेत्र में सफलता हासिल करते जाते हैं। ऐसे योग वाले लोग जिस भी फील्ड में हाथ डालेंगे, वहां पर बड़े पद पर पहुंच ही जाते हैं। राजयोग वाले लोगों को कम उम्र में ही मान-सम्मान मिल जाता है।

राजयोग की पहचान
ऐसा योग तभी बन पाता है जब हाथ में मंगल पर्वत थोड़ा सा उभरा हुआ हो। सिर्फ यही नहीं मस्तिष्क रेखा और भाग्य रेखा का भी पूरी तरह से बन पाना भी जरूरी है। कई बार लकीरें छोटी या फिर आड़ी-तिरछी होती हैं। ऐसे में अगर मस्तिष्क और भाग्य में से कोई भी रेखा सीधी नहीं है तो राजयोग नहीं बन पाएगा।
गजलक्ष्मी योग भी है खास
कई लोगों की हथेली में गजलक्ष्मी योग भी बनता है। ये योग तब बनेगा जब मणिबंध से कोई रेखा निकले और वो सीधे शनि पर्वत पर जा मिले। अगर साथ में सूर्य पर्वत भी उभरा हो तो गजलक्ष्मी योग आसानी से बन जाता है। इस योग के होने से व्यक्ति के जीवन में कभी भी लक्ष्मी की कमी नहीं होती है। ऐसे व्यक्ति बड़े होकर खूब पैसे कमाते हैं। मेहनत और लगन से ये लोग और आगे बढ़ सकते हैं।