Hindi Newsधर्म न्यूज़Rahu ketu gochar 2025 for 18 months now in kumbh and singh rashi know Horoscope zodiac sign

Rahu ketu gochar: अब 18 महीने राहु कुंभ में, केतू सिंह राशि में रहेंगे, जानें आपकी राशि पर क्या होने वाला है बदलाव?

राहु अब शनि की कुंभ में आ गए हैं और केतूअब सूर्य की सिंह राशि में, जानें आपकी राशि पर इन दोनों बड़े ग्रहों का क्या असर होगा। यहां संक्षेप में जानें सभी राशियों पर असर

Anuradha Pandey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीMon, 19 May 2025 03:22 PM
share Share
Follow Us on
Rahu ketu gochar: अब 18 महीने राहु कुंभ में, केतू सिंह राशि में रहेंगे, जानें आपकी राशि पर क्या होने वाला है बदलाव?

18 महीने तक राहु और केतू कई राशियों पर प्रभाव डालेंगे। इन दोनों ग्रहों का बदलना बड़ी बात है। ये दोनों ग्रहों ही छाया ग्रह हैं और दोनों ग्रह वक्री चाल चलते हैं। राहु शनि की कुंभ राशि में आ गए हैं और केतू सूर्य की सिंह राशि में। अब ये 18 महीने इसी राशि में रहेगें। 18 महीने बाद ही अब इनका परिवर्तन होगा। ऐसे में सभी 12 राशियों पर इसका क्या प्रभाव होगा यहां जानें-

राहु और केतू का सभी 12 राशियों पर क्या असर होगा

मेष वालों को राहु आर्थिक स्थिति अच्छी करेगा, लेकिन राहु अचानक आपको बीमारी और दुर्घटना कराएगा। वृष वालों को धन संपत्ति का लाभ होगा। जो काम पहले से बने हैं लेकिन पूरे नहीं हो पा रहे हैं, वो पूरे होंगे। वृष वालों के लिए इसका असर नौकरी पर पड़ेगा। आपका नौकरी का या रहने का स्थान बदल सकता है। मिथुन वालों को करियर में अच्छा परिवर्तन मिल सकता है, राहु बीमारी दे सकते हैं। इसलिए हेल्थ को लेकर सावधान रहें। कर्क वालों को राहु मानसिक बीमारी देंगे, इसलिए पढ़ाई भी सही से नहीं चल पाएगी। सिंह वाले राहु केतू के राशि परिवर्तन के कारण अपना और लाइफ पार्टनर का ध्यान रखें। संपत्ति का ध्यान रखें। कन्या वालों के लिए ये दोनों ग्रहों के बदलाव से आपके करियर और लाइफ की समस्याएं सोल्व हो जाएगी। आपकी विदेश जाने के योग हैं। धनु वालों को धन लाभ हो सकता है और पिता की सपंत्ति में हिस्सा मिल सकता है, लेकिन कोई रिस्क ना लें। वृश्चिक वालों के लिए करियर में बदलाव होगा। धन वालों की नौकरी और रहने की जगह बदलेगी। आपके विदेश जाने के योग बन रहे हैं। मकर वालों की पर्सनल लाइप में परेशानी आएंगी। राहु केतू के कारण कुंभ राशि वालों की लाइफ में बड़े परिवर्तन होंगे। करियर में सुधार होगा। मीन से राहु निकलकर गएहैं, इसलिए इस राशि के लिए राहत भरा समय रहेगा।
राहु के उपाय
भगवान शिव का जाप करें, रोज भगवान शिव को जल अर्पित करें। सुबह सूर्य को जल दें। इस दौरान हनुमान चालीसा का पाठ और भगवान शिव और सूर्य भगवान की उपासना फलदायी रहेगी।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें