Hindi Newsधर्म न्यूज़mars ketu conjunction in leo possitive impact on these 3 zodiac signs mangal ketu yuti

मंगल-केतु युति: 28 जुलाई तक इन 3 राशियों का बदलेगा समय, मिलेंगे शुभ फल

Mangal-Ketu yuti 2025: इस समय मंगल-केतु एक साथ सिंह राशि में संचरण कर रहे हैं। सिंह राशि के स्वामी सूर्य हैं। मंगल-केतु के सूर्य की राशि में आने से कुछ राशियों को अच्छे फलों की प्राप्ति होगी। जानें मंगल-केतु युति से किन राशियों को होगा लाभ।

Saumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तानThu, 19 June 2025 10:20 AM
share Share
Follow Us on
मंगल-केतु युति: 28 जुलाई तक इन 3 राशियों का बदलेगा समय, मिलेंगे शुभ फल

Mangal-Ketu Yuti 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हर ग्रह एक निश्चित समय में अपनी राशि में बदलाव करता है। ग्रहों के राशि परिवर्तन का कुछ राशियों पर शुभ, तो कुछ राशियों पर अशुभ प्रभाव पड़ता है। ज्योतिष शास्त्र में मंगल को ग्रहों का सेनापति माना गया है। जबकि केतु को छाया ग्रह माना गया है। इस समय सूर्य की सिंह राशि में मंगल व केतु एक साथ विराजमान हैं। जिससे सिंह राशि में मंगल-केतु की युति बन रही है। मंगल और केतु की युति से कुज केतु राजयोग का निर्माण हो रहा है। मंगल और केतु की युति सिंह राशि में 28 जुलाई तक रहेगी। जानें कुज केतु राजयोग से किन राशियों को होगा लाभ।

1. मिथुन राशि- मिथुन राशि वालों के लिए मंगल-केतु की युति लाभकारी रहने वाली है। इस अवधि में आपके साहस व आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कारोबार से लाभ में वृद्धि होगी। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। नौकरी में तरक्की के रास्ते खुलेंगे। अटके हुए धन की वापसी हो सकती है।

ये भी पढ़ें:जुलाई में बुध होंगे वक्री, इन 4 राशियों को देंगे शुभ फल

2. वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि वालों के लिए मंगल-केतु की युति शुभ रहने वाली है। जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे। भूमि व वाहन सुख में बढ़ोतरी हो सकती है। आय में वृद्धि के संकेत हैं। रोमांटिक लाइफ पहले से बेहतर होगी। नौकरी में नए अवसर मिल सकते हैं।

ये भी पढ़ें:30 जून से इन 3 राशियों का शुरू होगा अच्छा समय, मंगल करेंगे नक्षत्र गोचर

3. मकर राशि- मकर राशि के लिए मंगल-केतु का संयोग लाभकारी रहने वाला है। इस अवधि में आपकी धन की स्थिति में सुधार होगा। किसी पुराने निवेश से अच्छा रिटर्न मिल सकता है। किसी रुके हुए या फंसे हुए धन की वापसी हो सकती है। अपनों का सहयोग आपके लिए फायदेमंद रहेगा। व्यापारियों को कोई अच्छी डील मिल सकती है।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें धर्म न्यूज़ , Rashifal, Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!
अगला लेखऐप पर पढ़ें