जुलाई में कन्या राशि में होगा मंगल का प्रवेश, इन राशियों का शुरू होगा अच्छा समय
Mangal Ka Rashi Parivartan Mars Transit In Virgo : 28 जुलाई को मंगल देव सिंह राशि से कन्या राशि में प्रवेश कर जाएंगे। मंगल को सभी ग्रहों का सेनापति कहा जाता है। मंगल को ऊर्जा, भाई, भूमि, शक्ति, साहस, पराक्रम, शौर्य का कारक ग्रह कहा जाता है।

Mangal Ka Rashi Parivartan Mars Transit In Virgo : 28 जुलाई को मंगल देव सिंह राशि से कन्या राशि में प्रवेश कर जाएंगे। मंगल को सभी ग्रहों का सेनापति कहा जाता है। मंगल को ऊर्जा, भाई, भूमि, शक्ति, साहस, पराक्रम, शौर्य का कारक ग्रह कहा जाता है। मंगल ग्रह को मेष और वृश्चिक राशि का स्वामित्व प्राप्त है। यह मकर राशि में उच्च होता है, जबकि कर्क इसकी नीच राशि है। आइए जानते हैं, मंगल के कन्या राशि में प्रवेश करने से कुछ राशि वालों का भाग्योदय होना तय है। इन राशि वालों के लिए आने वाला एक माह बेहद ही शुभ रहने वाला है। आइए जानते हैं कन्या राशि में मंगल के प्रवेश से किन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन-
मेष राशि- नौकरी-कारोबार में उन्नति के नए अवसर मिलेंगे। वैवाहिक जीवन में खुशियां आएंगी। जीवनसाथी का सपोर्ट मिलेगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। नई जॉब का ऑफर मिलेगा। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेंगे और जीवन के सभी कष्टों से मुक्ति मिलेगी। जीवन में खुशहाली आएगी। प्रेम-संबंधों में मधुरता आएगी। जीवनसाथी का सपोर्ट मिलेगा। नए काम की शुरुआत कर सकते हैं।
सिंह राशि- प्रोफेशनल लाइफ मे तरक्की के नए अवसर मिलेंगे। करियर से जुड़े शुभ समाचार मिलेंगे। घर-परिवार में सुख-शांति बरकरार रहेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। धन का आवक बढ़ेगा। परिजनों के साथ मौज-मस्ती भरे पलों का आनंद लेंगे। शादी-विवाह को लेकर बातचीत हो सकती है। पार्टनरशिप के व्यापार में तरक्की करेंगे। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। पारिवारिक जीवन में खुशनुमा माहौल रहेगा।
वृश्चिक राशि- आर्थिक मामलों में भाग्य साथ देगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। रिश्तों में प्यार और विश्वास बढ़ेगा। वैवाहिक जीवन में मधुरता आएगी। शनिदेव की कृपा से नौकरी और कारोबार में तरक्की के योग बनेंगे। आय के अप्रत्याशित मार्गों से धन लाभ होगा। सामाजिक पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और घर में खुशनुमा माहौल होगा।
डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)