Love Horoscope Today 21 June: तुला राशि आज खुद करें पहल, मकर राशि ना करें हड़बड़ी
Love Rashifal Today: आज के दिन सभी राशियों को खुद की फीलिंग्स को सहजता के साथ बताने की जरूरत है। तुला राशि वाले आज अपनी ओर से पहले कर सकते हैं। वहीं मकर राशि वालों को एक बात का ध्यान रखना है कि वो फैसला लेते समय हड़बड़ी ना करें। जानें बाकी राशियों के बारे में…

मेष (Aries): आज जल्दबाजी ना दिखाएं। अगर किसी रिश्ते में हैं तो पार्टनर के साथ थोड़ा समय बिताएं और आज रोजमर्रा की बातों को छोड़कर थोड़ा सच्चे मन के साथ बात करें। अगर सिंगल हैं तो किसी से दिल की बात शेयर करें। मजाक को थोड़ी देर के लिए छोड़ दें। इमोशनल कनेक्शन धीरे-धीरे बनता है। उसे समय और ध्यान दोनों चाहिए होता है। पूरे कॉन्फिडेंस के साथ अपने दिल की बात शेयर करें।
वृषभ (Taurus): आज आप स्पेशल फील करेंगे। दिल किसी खास शख्स की ओर खींचा चला जाएगा। अगर आप सिंगल हैं और किसी को बार-बार सोच रहे हैं तो उसे बिल्कुल भी अनदेखा ना करें। रिश्ते में हैं तो आज दिल की बात सुनें। प्यार पहले आपको फील होगा। इसे समझने में हमें थोड़ा समय लग जाता है। आज दिल की सुनने वाला दिन है। कोई भी फैसला जल्दबाजी में ना लें।
मिथुन (Gemini): आपके आसपास मौजूद कुछ लोग आपकी ईमानदारी से काफी प्रभावित हैं। अगर आप रिश्ते में सीरियस हैं तो आज अगर आप अपनी फीलिंग्स को सच्चे मन से शेयर करेंगे तो आपका पार्टनर आपसे नजदीकी महसूस करेगा। अगर सिंगल हैं तो आप हमेशा दिल की सुनें। आप जब रीयल होंगे तो सच्चा प्यार अपने आप आपके पास आ जाएगा। आपको उस चीज के लिए कोशिश करना बंद करना होगा जिसे हासिल करना नामुमकिन सा है। यही वह समय है जब सच्चा प्यार आपको ढूंढ लेगा।
कर्क (Cancer): आप जैसे-जैसे हील होते जाएंगे। वैसे-वैसे प्यार में गिव एंड टेक वाला फ्लो तेजी से बढ़ेगा। कोई पुराना दर्द आपको परेशान करता है लेकिन अब इसे धीरे-धीरे पीछे छोड़ने का समय है। अगर किसी रिश्ते में हैं तो अपनी फीलिंग्स के को लेकर ईमानदार रहें। अपने दिल की बात साफ-साफ जाहिर करें। सिंगल लोग जल्दबाजी करने से बचें। खुद को समझने का समय है। हीलिंग कमजोरी की निशानी नहीं है। इसके जरिए आप सच्चे प्यार के लिए खुद को तैयार करते हैं।
सिंह (Leo): आज ये महसूस करने का दिन है कि सच्चा प्यार कैसा होता है? ऐसे इंसान के पीछे बिल्कुल भी ना भागें जो आपकी जरा सी भी फिक्र या कद्र नहीं करता है। अगर आप रिलेशन में हैं तो आज ये जरूर देखने की कोशिश करें क्या सारे एफर्ट्स आप खुद ही लगा रहे हैं। सिंगल लोग उन लोगों से दूर रहें तो आपकी अहमियत नहीं समझते हैं। जो आपके लिए सही होगा वो कभी भी आपको कन्फ्यूजन में नहीं डालेगा।
कन्या (Virgo): आज बातचीत के दौरान सामने वाले की फीलिंग्स को समझने की कोशिश करें। आज पार्टनर से पूछने का दिन है कि वो अंदर से कैसा महसूस करते हैं? जब आप समझदारी से काम लेते हैं और विनम्र रहते हैं तो लोग आप पर आसानी से भरोसा कर पाते हैं। अगर आप सिंगल हैं तो दिल की बात कहने से कोई सच्चा और अच्छा इंसान करीब आ सकता है। प्यार में ईमानदारी जरूरी है। प्यार में गहराई की जरूरत होती है। आप आज किसी से दिल की बात कहकर उसे सुकून दे सकते हैं।
तुला (Libra): आज सिर्फ इंतजार ही मत करते रहिए। अगर आप किसी के एक इशारे का इंतजार कर रहे हैं तो पहल खुद भी कर सकते है। अगर पहले से ही रिश्ते में हैं तो आज कुछ ऐसा करें कि सब कुछ नया-नया सा और प्यारा लगने लगे। सिंगल लोग आज खुद ही पहल कर सकते हैं। आज प्यार के लिए जो ख्वाब देख रहे थे, उसे सच बनाने का दिन है।
वृश्चिक (Scorpio): आज कुछ समय अपने लिए निकालें। शांति से बैठे रहिए। जब तक आप खुद को नहीं समझेंगे या दिल की बात नहीं सुनेंगे, तब तक सब कुछ अधूरा ही है। अगर पहले से ही रिश्ते में हैं तो आज सोचें कि आप क्या चाहते हैं और इसके बाद पार्टनर से आराम से बात करें। अगर सिंगल हैं तो आज दिल से ईमानदारी से पूछें कि उसे क्या चाहिए?
धनु (Sagittarius): जब दो सच्चे लोग धीरे-धीरे खुलना शुरू करते हैं तो एक सच्चा और प्यार रिश्ता बनता है। अपनी फीलिंग्स को दिल से बताएं। इससे आपका रिश्ता और भी गहरा होगा। सिंगल हैं तो रीयल रहिए। किसी के लिए दिखावा करने की जरूरत नहीं है। अमूनन हंसी-मजाक के साथ ही बात शुरू होती है लेकिन सच्चा प्यार सच्चाई से ही बनता है। जो सही इंसान होगा वो आपकी सच्चाई को ही पसंद करेगा, इसलिए रीयल रहें।
मकर (Capricorn): आज थोड़ा शांत रहिए। किसी रिश्ते में हैं तो आज बिना कुछ कहे या सुने साथ में बैठें। अगर सिंगल हैं तो किसी भी रिश्ते को नाम देने में जल्दबाजी में या हड़बड़ी में फैसला ना लें। प्यार में भरोसा सबसे ज्यादा जरूरी है। सब कुछ अपने समय पर धीरे-धीरे ठीक होगा।
कुंभ (Aquarius): अपनी फीलिंग्स के साथ ईमानदार रहने की जरूरत है। जो आप कहना चाहते हैं सिर्फ वहीं कहें। वो चीजें ना बोलें जो सामने वाले लोग सुनना चाहते हैं। सच के साथ चलना कई बार मुश्किल होता है। जब आप रिश्ते में होते हैं तो कई बार सच बोलना मुश्किल लगता है। सिंगल हैं तो वहीं करें जो सही लग रहा है। दूसरों को इम्प्रेस करने की जरूरत नहीं है।
मीन (Pisces): जब आप अपनी वैल्यू करने लगते हैं तो आसपास के लोग भी बदलते चले जाते हैं। आसपास सिर्फ ऐसे ही लोग होंगे जो आपके लिए ठीक होंगे। रिश्ते में हैं तो जब भी आप अपनी वैल्यू करते हैं तो आपको साफ-साफ दिखेगा कि सामने वाला ना सिर्फ आपकी केयर कर रहा है बल्कि आपकी बात भी ध्यान से सुन रहा है। पुराने पैटर्न को पीछे छोड़ने का वक्त है। जब आप अपनी कीमत समझेंगे तो यूनिवर्स खुद ही आपको जवाब देने लगेगा।
………………..
नीरज धनखेर
(वैदिक ज्योतिष, फाउंडर- एस्ट्रो जिंदगी)
Email: info@astrozindagi.in, neeraj@astrozindagi.in
Url: www.astrozindagi.in
Contact: Noida: +919910094779