Hindi Newsधर्म न्यूज़Kharmas 2025 end date Vivah Muhurat April to June 2025 Wedding dates

अप्रैल में खरमास कब होगा खत्म? जानें किस दिन से गूंजेगी शहनाइयां, देखें विवाह मुहूर्त लिस्ट

  • Kharmas 2025 Kab Khatam Hoga: खरमास के दौरान पूजा-पाठ, मंत्र, दान-पुण्य व गंगा स्नान करना शुभ माना गया है। जानें खरमास कब समाप्त होंगे और अप्रैल के विवाह मुहूर्त-

Saumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तानMon, 7 April 2025 07:00 PM
share Share
Follow Us on
अप्रैल में खरमास कब होगा खत्म? जानें किस दिन से गूंजेगी शहनाइयां, देखें विवाह मुहूर्त लिस्ट

Kharmas End Date 2025: होली के बाद खरमास प्रारंभ हो गए थे। खरमास के दौरान शुभ व मांगलिक कार्यों की मनाही होती है। अब जल्द ही खरमास खत्म होने वाले है, जिससे फिर से शहनाइयों की गूंज सुनाई देने लगेगी। खरमास को मलमास भी कहा जाता है। हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार, जब तक सूर्य मीन राशि में विराजमान रहते हैं, तब तक शुभ कार्यों की मनाही होती है। अब जल्द ही सूर्य मीन राशि से निकलकर मेष राशि में प्रवेश कर जाएंगे और शुभ कार्य प्रारंभ होंगे। जानें अप्रैल में खरमास कब समाप्त होगा।

खरमास 2025 समाप्ति तिथि: खरमास 14 मार्च 2025 को प्रारंभ हुए थे और 14 अप्रैल 2025 को समाप्त होंगे। 14 अप्रैल को सूर्य मेष राशि में प्रवेश करेंगे।

ये भी पढ़ें:जीवन में आर्थिक खुशहाली के लिए नियमित रूप से करें ये 5 वास्तु उपाय

शुरू होंगे शुभ कार्य: 14 अप्रैल 2025 को सूर्य के मेष राशि में जाते ही शादी-ब्याह, नामकरण, सगाई, गृहप्रवेश जैसे संस्कार का फिर से आयोजन होने लगेगा।

अप्रैल विवाह मुहूर्त 2025: ज्योतिष गणना के अनुसार, अप्रैल में कुछ तारीखों को शादी-ब्याह के लिए शुभ माना जा रहा है। जिनमें 14 अप्रैल, 16 अप्रैल, 18 अप्रैल, 19 अप्रैल, 20 अप्रैल, 21 अप्रैल, 25 अप्रैल, 29 अप्रैल, 30 अप्रैल जैसी शुभ तारीखें शामिल हैं।

ये भी पढ़ें:अक्षय तृतीया कब है? जानें पूजन व सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त

जून के बाद फिर शादियों पर लगेगी रोक- जून के बाद शुभ कार्य जैसे शादी-ब्याह के लिए नवंबर का इंतजार करना होगा। इस साल 6 जुलाई 2025 को देवशयनी एकादशी है। इस दिन से भगवान विष्णु 4 महीने के लिए योग निद्रा में चले जाते हैं। इस समय को चातुर्मास कहा जाता है। इस दौरान शुभ व मांगलिक कार्यं की मनाही होती है। जब देवउठनी एकादशी पर भगवान विष्णु जागते हैं, तब फिर से मांगलिक कार्य प्रारंभ होते हैं। इस साल देवउठनी एकादशी 01 नवंबर 2025 को है।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें धर्म न्यूज़ , Rashifal, Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!
अगला लेखऐप पर पढ़ें