Hindi Newsधर्म न्यूज़Jyeshtha purnima 2025 June date know importance and snan daan muhurat

Jyeshtha purnima 2025: ज्येष्ठ पूर्णिमा व्रत कब है और कब करें स्नान-दान, जानें मुहूर्त

June me purnima kab hai: हिंदू धर्म में पूर्णिमा तिथि का विशेष महत्व है। जब बात ज्येष्ठ पूर्णिमा की आती है तो इसका महत्व और बढ़ जाता है। जानें जून में ज्येष्ठ पूर्णिमा कब है।

Saumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तानFri, 6 June 2025 06:13 PM
share Share
Follow Us on
Jyeshtha purnima 2025: ज्येष्ठ पूर्णिमा व्रत कब है और कब करें स्नान-दान, जानें मुहूर्त

Jyeshtha purnima 2025 kab hai: ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को स्नान-दान का विशेष महत्व है। मान्यता है कि ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन स्नान व दान करने से जीवन में सुख-समृद्धि व खुशहाली आती है। पूर्णिमा तिथि भगवान विष्णु व चंद्रदेव की पूजा के लिए खास मानी गई है। मान्यता है कि पूर्णिमा अपनी पूरी चमक के साथ नजर आता है। इस दिन चंद्रदेव की पूजा करने से मानसिक शांति प्राप्ति होती है और जन्मकुंडली में चंद्रमा की स्थिति मजबूत होती है। जानें जून में ज्येष्ठ पूर्णिमा कब है।

जून में ज्येष्ठ पूर्णिमा कब है 2025: हिंदू पंचांग के अनुसार, पूर्णिमा तिथि 10 जून 2025 को सुबह 11 बजकर 35 मिनट पर आरंभ होगी और पूर्णिमा तिथि का समापन 11 जून को दोपहर 01 बजकर 13 मिनट पर होगा। उदया तिथि में ज्येष्ठ पूर्णिमा 11 जून 2025 को मनाई जाएगी और इस दिन स्नान-दान किया जाएगा।

ये भी पढ़ें:साप्ताहिक राशिफल: 8-14 जून तक का समय आपके लिए कैसा रहेगा? जानें पंडित जी से

ज्येष्ठ पूर्णिमा व्रत कब रखा जाएगा: पंचांग के अनुसार, पूर्णिमा के व्रत में उसी तिथि में चंद्रमा का उदय जरूरी है। इसलिए ज्येष्ठ पूर्णिमा का व्रत 10 जून, मंगलवार को किया जाएगा। इस दिन ही चंद्रदेव को अर्घ्य दिया जाएगा। पूर्णिमा व्रत के दिन चंद्र दर्शन शाम 6 बजकर 45 मिनट पर होंगे।

ये भी पढ़ें:सिंह राशि में बनने वाली है केतु-बुध की युति, इन 3 राशियों को होगा फायदा

ज्येष्ठ पूर्णिमा स्नान-दान का शुभ मुहूर्त: ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन किसी पवित्र नदी में स्नान करने के बाद दान करना अत्यंत शुभ फलदायी माना गया है। ज्येष्ठ पूर्णिमा को स्नान-दान का शुभ मुहूर्त सुबह 04 बजकर 02 मिनट से सुबह 04 बजकर 42 मिनट तक रहेगा। इस अवधि में ब्रह्म मुहूर्त रहेगा। अमृत काल सुबह 10 बजकर 35 मिनट से दोपहर 12 बजकर 20 मिनट तक रहेगा। स्नान-दान का विजय मुहूर्त दोपहर 02:40 से दोपहर 03:36 बजे तक रहेगा।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें धर्म न्यूज़ , Rashifal, Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!
अगला लेखऐप पर पढ़ें