Hindi Newsधर्म न्यूज़Horoscope Sun Transit In Cancer Surya Rashi Parivartan Gochar Kark Rashi Mein Rashifal

16 जुलाई को कर्क राशि में सूर्य के प्रवेश से इन राशियों को होगा लाभ

Surya Gochar Mithun Rashi Mein Sun Transit In Gemini: सूर्यदेव को सभी ग्रहों का राजा कहा जाता है। ज्योतिषशास्त्र में सूर्यदेव को विशेष स्थान प्राप्त है। 16 जुलाई को सूर्य देव राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। इस दिन सूर्य देव मिथुन राशि से कर्क राशि में प्रवेश कर जाएंगे।

Yogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSun, 22 June 2025 01:54 PM
share Share
Follow Us on
16 जुलाई को कर्क राशि में सूर्य के प्रवेश से इन राशियों को होगा लाभ

Surya Gochar kark Rashi Mein Sun Transit In Cancer: सूर्यदेव को सभी ग्रहों का राजा कहा जाता है। ज्योतिषशास्त्र में सूर्यदेव को विशेष स्थान प्राप्त है। 16 जुलाई को सूर्य देव राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। इस दिन सूर्य देव मिथुन राशि से कर्क राशि में प्रवेश कर जाएंगे। सूर्य के कर्क राशि में प्रवेश करने से कुछ राशि वालों को लाभ होगा। इन राशियों का अच्छा समय शुरू हो जाएगा। आइए जानते हैं, सूर्य के कर्क राशि में प्रवेश से किन राशियों का शुरू होगा अच्छा समय…

मेष राशि : सूर्य गोचर के प्रभाव से मेष राशि के जातकों को शुभ फल मिलेंगे। जीवन में खुशहाली आएगी। नौकरी और कारोबार में तरक्की के योग बनेंगे। प्रेम-संबंधों में मधुरता आएगी। जीवनसाथी का सपोर्ट मिलेगा। नए काम की शुरुआत कर सकते हैं।

मिथुन राशि : संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा, जिससे घर में खुशहाली आएगी। नौकरी-कारोबार में तरक्की के कई अवसर मिलेंगे। अचानक से धन लाभ के योग बनेंगे। घर में मांगलिक कार्यों का आयोजन हो सकता है। धन का आवक बढ़ेगा। पारिवारिक जीवन में खुशियों का माहौल होगा।

सिंह राशि : भूमि और वाहन का सुख प्राप्त होगा। प्रोफेशनल लाइफ में नई उपलब्धियां हासिल होंगी। पैतृक संपत्ति से धन लाभ होगा। वैवाहिक जीवन में मधुरता आएगी। भाई-बहन से चल रहे आर्थिक विवादों से छुटकारा मिलेगा। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता हासिल होगी।

कन्या राशि : धन-दौलत में वृद्धि के नए अवसर मिलेंगे। आय के नए स्त्रोतों से धन लाभ होगा। नौकरी-कारोबार में वातावरण अनुकूल रहेगा। उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। भौतिक सुख-संपदा में बढ़ोत्तरी के योग बनेंगे। लंबे समय से चली आ रही बीमारी से छुटकारा मिलेगा। आनंददायक जीवन गुजारेंगे।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें