Hindi Newsधर्म न्यूज़Horoscope Numerology 23 June 2025 Future Prediction by Date of Birth kal ka ank rashifal

अंकराशि: 23 जून 2025 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा? डेट ऑफ बर्थ से जानें भविष्यफल

Numerology Horoscope 23 June 2025: ज्योतिष शास्त्र की तरह अंक ज्योतिष से भी जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगता है। जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है, उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं।

Yogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तानSun, 22 June 2025 11:24 AM
share Share
Follow Us on
अंकराशि: 23 जून 2025 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा? डेट ऑफ बर्थ से जानें भविष्यफल

Numerology Horoscope 23 June 2025: ज्योतिषशास्त्र की तरह अंक ज्योतिष से भी जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगता है। जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है उसी लिए आप अपनी जन्म तिथि, महीने और वर्ष को इकाई अंक तक जोड़ें और तब जो संख्या आएगी, वही तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। अंकशास्त्र के अनुसार अपने नंबर निकालने के आपका भाग्यांक होगा। उदाहरण के तौर पर महीने के 8, 17 और 16 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 8 होगा। जानें कैसा रहेगा आपका 23 जून का दिन...

मूलांक 1- सभी सपने साकार होंगे। करियर में नई उपलब्धियां हासिल होंगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। पारिवारिक जीवन में कई बड़े बदलाव होंगे। यात्रा के योग बनेंगे। अपनों का प्यार और सपोर्ट मिलेगा। समाज में सराहे जाएंगे। आज अतीत को भूलकर लाइफ में आगे बढ़ें। जीवन के हर एक छोटे-छोटे पलों को एंजॉय करेंगे। कुछ जातकों को रिलेशनशिप में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। लव लाइफ की प्रॉब्लम को सुलझाने की कोशिश करें। रिश्तों में आपसी समझ और तालमेल बेहतर होगा।

मूलांक 2- आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। लंबे समय से अटका हुआ धन वापस मिलेगा। फैमिली के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। सामाजिक पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आय में वृद्धि के योग बनेंगे। बचपन के दोस्तों से मुलाकात होगी। प्रोफेशनल लाइफ में सबकुछ अच्छा रहेगा। शासन-सत्ता पक्ष का सहयोग मिलेगा। करियर में नई उपलब्धियां हासिल करेंगे। आज साथी से अपनी फीलिंग्स और ड्रीम्स को शेयर करने में संकोच न करें। इससे पार्टनर संग इमोशनल बॉन्ड स्ट्रॉन्ग होगा।

मूलांक 3- आज का दिन सामान्य रहेगा। परिजनों के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। फैमिली के साथ वेकेशन का प्लान बन सकता है। आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। घर में मांगलिक कार्यों का आयोजन संभव है। ऑफिस में क्रिएटिविटी और इनोवेटिव आइडियाज के साथ किए गए कार्यों में अपार सफलता मिलेगी। लव लाइफ में खुशनुमा माहौल रहेगा।

मूलांक 4- आज धैर्य की परीक्षा हो सकती है। ऑफिस में आपके मल्टी-टास्किंग स्किल की प्रशंसा होगी, लेकिन अतिरिक्त कार्यों की जिम्मेदारी भी मिलेगी। फैमिली और फ्रेंड्स का सपोर्ट मिलेगा। धन लाभ के नए अवसर मिलेंगे। कोर्ट-कचहरी के मामलों में आपकी जीत होगी। सिंगल जातकों की नई रोमांटिक जर्नी की शुरुआत हो सकती है। आज आपके लाइफ में कोई खास व्यक्ति एंटर कर सकता है।

मूलांक 5- आज अपनी सेहत का खास ख्याल रखना चाहिए। आर्थिक मामलों में भाग्यशाली रहेंगे। आय के अप्रत्याशित स्त्रोतों से धन लाभ होगा। घर में मेहमानों के आगमन से खुशनुमा माहौल रहेगा। पारिवारिक जीवन में मौज-मस्ती भरे पलों को एंजॉय करेंगे। सामाजिक कार्यों में दिलचस्पी बढ़ेगी। ऑफिस के कार्यों पर ज्यादा ध्यान दें। महत्वपूर्ण कार्यों को पहले कंपलीट करें। आज आपकी रोमांटिक लाइफ बहुत बढ़िया रहेगी। साथी खूब प्यार लुटाएंगे।

मूलांक 6- आज ऊर्जा और आत्मविश्वास भरपूर होगा। खर्च पर कंट्रोल रखें। पारिवारिक जीवन की दिक्कतों को समझदारी से सुलझाएं। ऑफिस के महत्वपूर्ण कार्यों को पहले निपटाएं। कुछ जातक दोस्तो के साथ ट्रिप का प्लान बना सकते हैं। वैवाहिक जीवन में खुशहाली का माहौल रहेगा। सिंगल जातकों की किसी खास व्यक्ति के साथ नजदीकी बढ़ेगी। पार्टनर के साथ डिनर का प्लान बना सकते हैं या उन्हें सरप्राइज दे सकते हैं। इससे रिश्तों में प्यार और रोमांस बढ़ेगा।

मूलांक 7- आज का दिन सामान्य रहेगा। जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। पारिवारिक जीवन में शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। आपके लंबे समय से रुके हुए कार्य सफल होंगे। लाइफ में कई बड़े बदलाव होंगे। सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। अध्यात्म में मन लगेगा। सिंगल जातकों की किसी खास व्यक्ति से मुलाकात होगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

मूलांक 8- आज खर्चों की अधिकता से मन परेशान रह सकता है। इसलिए सोच-समझकर धन खर्च करें। पारिवारिक जीवन में खुशनुमा माहौल रहेगा। फैमिली के साथ टाइम स्पेंड करेंगे। दिन की शुरुआत में शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। व्यापार में मुनाफा होगा। धन का आवक बढ़ेगा, लेकिन खर्चों पर कंट्रोल रखना होगा। आज परिजनों के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जाने के लिए उत्तम दिन है। प्रियजन के साथ समय बिताएं। उनसे अपनी प्रॉब्लम्स शेयर करें। कपल्स आज अपने रिलेशनशिप के फ्यूचर के बारे में डिस्कस कर सकते हैं।

मूलांक 9- आर्थिक मामलों पर थोड़ा ध्यान दें। धन बचत करें। छोटे भाई-बहनों को करियर में नई उपलब्धियां हासिल होंगी। जिससे घर में खुशहाली का माहौल रहेगा। सामाजिक पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। लंबी यात्रा के योग बनेंगे। मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। आज सोशल इवेंट जैसे फंक्शन या पार्टीज से थोड़ा ब्रेक लें। सेहत पर ध्यान दें। सेल्फकेयर एक्टिविटी में शामिल हों। ऑयली फूड के सेवन से परहेज करें। पार्टनर आपके लिए सरप्राइज प्लान कर सकते हैं। लव लाइफ में खुशहाली का माहौल रहेगा।

डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

ये भी पढ़ें:सोम प्रदोष व्रत कल, नोट कर लें पूजा-विधि, शुभ मुहूर्त और उपाय
अगला लेखऐप पर पढ़ें