Hindi Newsधर्म न्यूज़Horoscope ketu chandra yuti in Singh Rashi on 30 june know which zodiac be alert

Grahan yog: 30 जून का दिन खास, केतु और चंद्र बनाएंगे योग, इन राशियों को रहना होगा सावधान

Grahan yog 30 june Singh Rashi: 30 जून को केतु और चंद्रमा के योग के कारण ग्रहण योग बनेगा, इस योग के कारण कई राशि वालों को आर्थिक, रिलेशनशिप आदि के मामलों में अलर्ट रहना होगा। आइए जानें इस योग का विभिन्न राशियों पर क्या प्रभाव होगा

Anuradha Pandey लाइव हिन्दुस्तानThu, 26 June 2025 11:40 AM
share Share
Follow Us on
Grahan yog: 30 जून का दिन खास, केतु और चंद्र बनाएंगे योग, इन राशियों को रहना होगा सावधान

केतु और चंद्र का योग बहुत खास माना जाता है। आपको दरअसल 30 जून को सिंह राशि में चंद्रमा आएंगे, इस राशि में पहले से चंद्रमा विराजमान हैं। एक तरफ केतु की बात करें, तो केतु के कुंडली में खराब होने के कारण राशियों को अलगाव कीस्थिति झेलनी पड़ सकती हैं, वहीं चंद्रमा के कारण मन, मानसिक स्थिति, भावनाओं का कारक माना जाता है। ऐसे में अगर चंद्रमा आपकी कुंडली में ठीक नहीं है तो आपको तनाव और मानसिक स्थिति की समस्या हो सकती है।इस तरह 30 जून को केतु और चंद्रमा के योग के कारण ग्रहण योग बनेगा, इस योग के कारण कई राशि वालों को आर्थिक, रिलेशनशिप आदि के मामलों में अलर्ट रहना होगा। इस योग का प्रभाव तीन राशियों पर होगा, जिसमें शनि की साढेसाती वाली राशियां भी शामिल हैं। जानें किन राशियों पर इसका प्रभाव होगा।

कर्क राशि वालों के लिए ग्रहण योग बहुत दिक्कत रहेगा। इस समय फिजिकल तौर पर भी आपको दिक्कत हो सकती है। इस समय बड़ा निवेश करने से पहले सोच लें, हो सके तो टाल दें। आपके काम बनते-बनते बिगड़ जाएंगे।

मकर राशि वालों पर शनि की साढ़ेसाती चल रही है, ऐसे में इस राशि को केतु और चंद्र का ग्रहण योग आपको मानसिक तौर पर परेशान कर सकता है। नौकरी में भी आपको दिक्कत हो सकती है। बिजनेस में इस समय संभलकर रहें। अपने किसी भी प्लान को किसी के सामने जाहिर ना करें, पूरा होने के बाद ही जाहिर करें।

ये भी पढ़ें:सावन में शनि इन राशियों पर होंगे मेहरबान, 30 साल बाद दुर्लभ योग

मीन राशि पर भी इस योग का प्रभाव होगा। इस राशि के लोगों को अपनी वाणी पर कंट्रोल करना होगा। अगर आपकी लाइफ में धोखेबाज लोगों से खास सावधान रहें, पैसों के मामले में खुद डबल चेक करें।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें धर्म न्यूज़ , Rashifal, Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!
अगला लेखऐप पर पढ़ें