14 जून को राहु के नक्षत्र में गुरु की एंट्री, इन 3 राशियों के लिए रहेगा लाभकारी
Guru Nakshatra Parivartan: गुरु का नक्षत्र परिवर्तन तीन भाग्यशाली राशियों को शुभ फल प्रदान करेगा। जानें गुरु के राहु के नक्षत्र में आने से किन राशियों को होगा लाभ।

Guru Nakshatra Parivartan: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, गुरु समय-समय पर राशि की तरह ही नक्षत्र परिवर्तन करते हैं। इस समय देवगुरु बृहस्पति मृगशिरा नक्षत्र में विराजमान हैं और 14 जून 2025 को आर्द्रा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। आर्द्रा नक्षत्र के स्वामी राहु हैं। गुरु के आर्द्रा नक्षत्र में आने से सभी 12 राशियां प्रभावित होंगी। लेकिन गुरु का नक्षत्र परिवर्तन तीन राशि वालों के लिए लाभकारी सिद्ध होगा। इन राशि वालों को वित्त से लेकर पारिवारिक जीवन तक अच्छे फलों की प्राप्ति होगी। जानें गुरु का नक्षत्र परिवर्तन किन राशियों के लिए रहेगा लाभकारी।
1. मिथुन राशि- गुरु नक्षत्र परिवर्तन से मिथुन राशि वालों को शुभ फल मिलेंगे। इस अवधि में आपका पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों को शुभ फल प्राप्त होंगे। धन-धान्य में वृद्धि होगी। करियर में उन्नति मिल सकती है। भवन सुख में वृद्धि हो सकती है। पिता से धन की प्राप्ति हो सकती है।
2. सिंह राशि- गुरु के नक्षत्र गोचर से सिंह राशि वालों को शुभ फल मिलेंगे। इस अवधि में आपको आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं। निवेश का लाभ मिलने की संभावना है। कार्यों की विघ्न-बाधा समाप्त होगी और अपनों का साथ मिलेगा। नौकरी में बदलाव के साथ तरक्की मिल सकती है।
3. धनु राशि- धनु राशि के लिए गुरु का आर्द्रा नक्षत्र में प्रवेश लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस अवधि में आपके भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। भूमि, भवन व वाहन की खरीदारी संभव है। करियर में तरक्की मिलने की संभावना है। व्यावसायिक सफलता मिलने के पूर्ण योग हैं।