Hindi Newsधर्म न्यूज़Aaj ka panchang 25 June 2025 ashadha amavasya today panchang Wednesday

आज का पंचांग 25 जून: आषाढ़ अमावस्या आज, पंडित जी से जानें पंचांग व देखें स्नान-दान मुहूर्त

Panchang Today : हिन्दू पंचांग का उपयोग प्राचीन काल से होता आ रहा है। पंचांग शब्द का अर्थ है , पांच अंगो वाला। पंचांग में समय गणना के पांच अंग हैं- वार, तिथि, नक्षत्र, योग और करण। आइए जानते हैं आज के शुभ, अशुभ मुहूर्त…

Saumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तानWed, 25 June 2025 05:17 AM
share Share
Follow Us on
आज का पंचांग 25 जून: आषाढ़ अमावस्या आज, पंडित जी से जानें पंचांग व देखें स्नान-दान मुहूर्त

Today panchang: आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या आज 25 जून 2025, बुधवार को है। इसे आषाढ़ अमावस्या भी कहा जाता है। आषाढ़ अमावस्या पर पवित्र नदी में स्नान करने व दान-पुण्य करने का विशेष महत्व है। इस साल आषाढ़ अमावस्या पर सर्वार्थ सिद्धि योग का शुभ संयोग बन रहा है। जानें आषाढ़ अमावस्या का पंचांग व स्नान-दान के शुभ मुहूर्त-

पं. ऋभुकांत गोस्वामी के अनुसार, 25 जून, बुधवार, शक संवत् : 04 आषाढ़ (सौर) 1947, पंजाब पंचांग : 11 आषाढ़ मास प्रविष्टे 2082, इस्लाम : 28 जिल्हिजा, 1446, विक्रमी संवत् : आषाढ़ कृष्ण अमावस्या सायं 04. 02 बजे तक पश्चात प्रतिपदा तिथि, मृगशीर्ष नक्षत्र प्रातः 10.41 बजे तक पश्चात आद्रा नक्षत्र, गण्ड योग प्रातः 06 बजे तक पश्चात वृद्धि रात्रि 04.39 बजे तक तदनंतर ध्रुव योग, चतुष्पद करण, चन्द्रमा मिथुन राशि में (दिन-रात)

सूर्य दक्षिणायन। सूर्य उत्तर गोल। वर्षा ऋतु। दोपहर 12 बजे से दोपहर 01. 30 मिनट तक राहुकालम्। आषाढ़ अमावस।

ये भी पढ़ें:राशिफल 25 जून: मेष से लेकर मीन राशि वालों का कैसा रहेगा आज का दिन?

सूर्योदय- 05:25 ए एम

सूर्यास्त- 07:23 पी एम

चन्द्रोदय- चंद्रोदय नहीं

चन्द्रास्त- 07:42 पी एम

आज के शुभ मुहूर्त-

विजय मुहूर्त- 02:43 पी एम से 03:39 पी एम

गोधूलि मुहूर्त- 07:21 पी एम से 07:42 पी एम

सायाह्न सन्ध्या- 07:23 पी एम से 08:23 पी एम

सर्वार्थ सिद्धि योग- 05:25 ए एम से 10:40 ए एम

आज के अशुभ मुहूर्त-

राहुकाल- 12:24 पी एम से 02:09 पी एम

यमगण्ड- 07:10 ए एम से 08:54 ए एम

आडल योग- 05:25 ए एम से 10:40 ए एम

दुर्मुहूर्त- 11:56 ए एम से 12:52 पी एम

गुलिक काल- 10:39 ए एम से 12:24 पी एम

जानें धर्म न्यूज़ , Rashifal, Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!
अगला लेखऐप पर पढ़ें